आरा में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भोजन,मास्क,सेनेटाइजर और साबुन का वितरण करते भाजपा नेता

भाजपा के 158 कार्यकर्ताओं ने 54 कार्यक्रम स्थलों पर 5200 गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे भोजन और कई सामग्री 

शाहाबाद ब्यूरो 

आरा ।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम सात सालों के कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत एक साथ पूरे जिले में कई कार्यो का सफलता पूर्वक आयोजन किया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 458 कार्यक्रम स्थलों पर भाजपा के एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओ ने बीस हजार आठ सौ चौहत्तर लोगों के बीच भोजन,मास्क, सेनेटाइजर और साबुन का वितरण किया।
इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने बताया कि आरा में जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, रंग बहादुर यादव,डॉ. अमर,जीतू चौरसिया,सचिन सिन्हा,कुमार गौतम के नेतृत्व में भाजपा के 158 कार्यकर्ताओं ने 54 कार्यक्रम स्थलों पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत
5200 गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन और अन्य कई सामग्रियों का वितरण किया। वहीं बड़हरा में स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,सूर्यभान सिंह,धनन्जय तिवारी,संतोष सिंह संटू,संजय सिंह के नेतृत्व में भाजपा के 137 कार्यकर्ताओं ने 75 कार्यक्रम स्थलों पर 3350 लोगो के बीच पहुंच कर कोरोना संकट के दौरान सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भोजन और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
शाहपुर में पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी, मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुवर ओझा, राकेश तिवारी, ठाकुर दयाल राय के नेतृत्व में 165 कार्यकर्ताओं की टीम ने 71 कार्यक्रम स्थलों पर 3550 लोगो के बीच भोजन और अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
तरारी में पूर्व प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी, मदन स्नेही,अभिषेक राय के नेतृत्व में 190 कार्यकर्ताओं ने 72 कार्यक्रम स्थलों पर 3250 लोगो के बीच पहुंच कर सामग्रियों का वितरण किया।
जगदीशपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा, विवेक,विकास के नेतृत्व में 133 कार्यकर्ताओं ने कुल 64 कार्यक्रम स्थलों पर 2950 लोगो के बीच भोजन, मास्क,सेनेटाइजर और साबुन का वितरण किया।
अगियांव में भाजपा नेता गुड्डू,अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में 160 कार्यकर्ताओं ने 56 कार्यक्रम स्थलों पर कुल 1104 लोगो के बीच सामग्रियों का वितरण किया।
संदेश में विनोद कुमार दास,अजय यादव और श्री भगवान सिंह के नेतृत्व में 114 कार्यकर्ताओ ने 66 कार्यक्रम स्थलों पर 1470 लोगो के बीच पहुंचकर भोजन, मास्क,सेनेटाइजर और साबुन का वितरण किया।
जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र ने बताया कि सामग्रियों के वितरण के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव और घर घर पहुंचकर लोगों से अधिकाधिक संख्या में कोरोना का वैक्सीन लेने के जागरूक किया और गरीबो के बीच पहुंचकर सामुदायिक रसोई से जुड़ कर भोजन का लाभ लेने की अपील भी की। कार्यकर्ताओ ने
अधिक से अधिक कोरोना का जांच कराने, साफ सफाई का ध्यान रखने, दो गज की दूरी अपनाने, मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम सात सालों के कार्यकाल पूरा होने पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ कई कार्यो को पूरा कर जनसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय,सुमित सिंह,मुकेश शर्मा,प्रेम पंकज,नरेंद्र सिंह,चंदन पाण्डेय,वंदना राजवंशी,अजय गुप्ता,अभिमन्यु सिंह,विकास श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी,अखिलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव,प्रह्लाद राय,राकेश तिवारी अटल सहित कई भाजपा नेता जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर प्रमुख रूप से शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *