सुबोध, ब्यूरो किशनगंज
किशनगंज। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा आगामी 22 अक्टूबर 2024 को किशनगंज पहुंचेगी।इस बात की जानकारी जनसंख्या फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हरि किशोर प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि इस निमित हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है।
फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हरि किशोर प्रसाद ने बताया कि इस निमित गत शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजका ममता सहगल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी अंकित कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थिति में अटल सभागार दीनदयाल उपाध्याय नगर में बैठक आयोजित की गयी थी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार एवं भारतवर्ष में चल रहे सनातन विरोधी गतिविधियों को संदेश देना ।कि हम अपने स्वाभिमान रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। इसलिए हिन्दू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर से 18 अक्टूबर को प्रारंभ होकर नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया होकर किशनगंज में 22 अक्टूबर को संपन्न होगी। अतः यात्रा का समापन को यहां भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं।इस यात्रा की खास बात यह है कि यात्रा का नेत‌त्व‌ केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी करेंगे।
हिंदू स्वाभिमान यात्रा के निमित्त शुक्रवार को बैठक में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समापन कार्यक्रम के निमित्त व्यवस्था संचालन टोली को कार्यों की जबादेहीु सौंपी गई।
इस अवसर पर बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा सुशांत गोप, महामंत्री लखनलाल पंडित मनीष सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन से कौशल आनंद, शिवम कुमार, दुर्गा स्वर्णकार, लता मोदी एवं कई अनुसांगिक संगठन से अमित मंडल, दीपक चौहान, सुमित शाह चंद्र किशोर राम अमर शर्मा रत्नेश कारण एवं दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन केशव त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed