संजय श्रीवास्तव
आरा। 2 अक्टूबर 2024 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी आरा,भोजपुर ईकाई द्वारा लगातार तीसरे दिन बाढ़ विभिषिका से प्रभावित पीड़ितों के बीच प्रखंड शाहपुर के दामोदरपुर पंचायत के जवईनिया गाँव में120 परिवारो को जिनका सब कुछ गंगा जी में विलिन हो गया उनके बीच त्रिपाल, दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में उप संरक्षक पूर्व एमएलसी माननीय श्री लाल दास राय जी वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य अशोक शर्मा डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला की गरिमा में उपस्थिति रही एवं डॉ जितेंद्र शुक्ला के स्वयंसेवकों द्वारा चिन्हित करके सूची बनाई गई जिसके आधार पर पीड़ित परिवारों को मदद की गई। कार्यकारिणी सदस्य विजय मेहता एवं रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों में प्रभात मिश्रा वीर बहादुर सिंह आमोद कुमार राजेश सिंह विकास कुमार सूरज कुमार आदि ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रत्येक व्यक्ति जो गंगा के कटाव के कारण विस्थापित है उन तक सामग्री पहुंचाने में मदद की। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम सचिव विभा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि यह हमारा तीसरा राहत कैंप है और हम लोगों की कोशिश है कि दशहरा की भीड़भाड़ होने के पहले कम से कम दो स्थानों पर बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों को कुछ मदद पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *