– कॉस्टेबल के पद पर हुए थे भर्ती, एसआई के पद से रिटायर्ड

Yogesh Suryawanshi 04 अक्टूबर, शुक्रवार

सिवनी/मोहगांव/छीतापार : जिले के कुरई विकास खंड के क्षेत्र के ग्राम छीतापार निवासी विजय सूर्यवंशी 39 साल सीआरपीएफ में सेवा देने के बाद एसआई पद से सेवानिवृत (रिटायर्ड) हो गए। 18 जून 1985 को वे कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। देश के अलग अलग स्थानों पर ड्यूटी करते हुए अपने कार्यों से उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है।

30 सितम्बर 2024 को सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गृह ग्राम वापस पहुंचे तो पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने ढोल बाजे के साथ जोरादर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता का जयकारा भी गुंजयमान हुआ। पूरे गांव में उनको घुमाया गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार को शहर के एक लान में कार्यक्रम का आयोजन कर देश सेवा के लिए उनको सम्मानित किया।

बतौर विजय गांव से हम 5 लोग भर्ती में गए थे चार बापिस हो गए और मे कठिन ट्रेनिंग में सलेक्ट हुआ। ने बताया की अब तक वे देश की सुरक्षा का कार्य करते थे। अब खेती का कार्य कर देश का भंडार भरने में सरकार का सहयोग करेंगे। उन्होंने इस दौरान अपने ड्यूटी के दौरान किए गए कार्यों को भी साझा किया। ग्रामीणों और परिजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *