Yogesh Suryawanshi 07 अक्टूबर सोमवार

सिवनी : जिले के भारतीय किसान मित्र दीदी मजदूर संघ की 6 अक्टूबर रविवार 2024 को दोपहर 1:00 बजे एक होटल में आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान मित्र दीदी मजदूर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी सनोड़िया, भारतीय किसान मित्र मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजराज डंडौतिया एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे,किसान मोर्चा के महामंत्री शिव सनोडिया भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भारतीय किसान मित्र दीदी के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उससे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जी को अवगत कराया तथा संगठन के द्वारा अभी तक सरकार के समक्ष अपनी बहाली की मांग को लेकर विस्तार से बताया बैठक में उपस्थित

श्रीमती दीपा सनोड़िया, श्रीमती उर्मिला यादव, सुश्री संपति बाई, श्रीमती रजनी, श्रीमती सरोज सनोडिया, श्रीमती सरिता, यशवंत चौहान, संजय उइके, रमेश उइके, भुजवल गहलोद,यशवंत चौहान, राकेश सूर्यवंशी, की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *