अभाकाम ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की जयंती,

प्रतिमा स्थल पर जाकर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

vijay shankar

पटना । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार 31 दिसंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती मनाई । इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने केबी सहाय की सचिवालय के निकट स्थापित प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया।

यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बी सहाय कायस्थ समाज के एक बड़े नेताओं में थे। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे और भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी थे। देश की आजादी के बाद बिहार के राजस्व मंत्री बने थे। इसके बाद बिहार के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने कार्यभार संभाला था और जमींदारी उन्मूलन के सूत्रधार के रूप में इनका नाम जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को आज उनके प्रतिमा स्थल पर जुटकर चित्रांश समाज के लोग और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । माल्यार्पण करने वालों में महासभा के राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव व अलका श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा सिन्हा, डॉ सी एन प्रसाद, प्रदेश सचिव अवधेश प्रसाद सिन्हा,प्रदेश युवा अध्यक्ष अक्षय प्रियेश, प्रदेश सचिव राकेश रंजन श्रीवास्तव, जिला मंत्री सतीश कुमार वर्मा , प्रदेश सचिव आलोक कुमार सिन्हा और महासभा के युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद, सुधाकर श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, ऋतिक रंजन, अजय कुमार समेत अनेक लोग शामिल हुए ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *