संजय श्रीवास्तव
आरा। आज जिला भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष श्रीमती धर्मशिला देवी के प्रतिनिधि डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ऊर्फ मिया जी के नेतृत्व मे प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीएवं मनरेगा पी0ओ0 को मुखिया प्रतिनिधि मंडल के साथ राज्यव्यापी हड़ताल 16 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सौपने के दौरान भोजपुर जिला मुखिया संघ केअध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधिसंजीव कुमार उर्फ मिया सिंह, प्रतिनिधि श्री विनय कुमार सिंह बकरी मुखिया रामबचन सिंह ,मुखिया उमेश प्रसाद , मुखिया बबन पंडित एकवना, मुखिया राजेश सिंह उदवंतनगर, मुखिया उमाशंकर सिंह पियनियाऔर अन्य मुखियागण उपस्थित थे।