कुंदन कुमार
कुर्था, अरवल : बीते दिनों जनता दल यूनाइटेड के कुर्था कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर अरवल जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी द्वारा जितेंद्र कुमार को मनोनीत किए जाने पर कुर्था जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि जदयू जिलाध्यक्ष द्वारा जो कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है वह पार्टी के संविधान के विरुद्ध है चुकी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष दोनों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया गया है प्रदेश द्वारा मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष द्वारा बिना कारण बताए कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत नहीं किया जा सकता है प्रदेश के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति लेनी होती है और कारण बताना होता है फिर भी किसी कारण अगर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की जरूरत पड़े तो प्रदेश अध्यक्ष के अनुमति के बाद प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष को कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व मिलता है लेकिन किसी मापदंड को जिलाध्यक्ष द्वारा नहीं अपनाया गया इससे उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है उन्होंने कहा कि अरवल जिला में हो रहे इस घटनाक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के सामने मुलाकात कर अपनी बात रखी एवं पार्टी के सम्मानित नेता एवं पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा से विचार-विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष को द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष के मनोनयन को रद्द करने की मांग की है उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी के लोग संगठन को कमजोर करने में लगे हैं एवं पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त हैं पार्टी में एक अनुशासन समिति बनाकर उन पर कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को लिखा जाएगा पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
क्या कहती हैं जिलाध्यक्ष
कुर्था प्रखंड अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में पार्टी का कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा था जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में कुर्था में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है
मंजू कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष