संजय श्रीवास्तव
आरा। आज अपराह्न 11:30 बजे भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय शहीद भवन,आरा में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह के तेलचित्र पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके शौर्य, नेतृत्व और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष अशोक राम ने अपने संबोधन में कहा, “वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे दीपस्तंभ हैं, जिन्होंने अपने अद्भुत साहस, रणनीति और राष्ट्रभक्ति से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनकी जयंती हमें देशप्रेम, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देती है। भोजपुर की धरती को गौरवान्वित करने वाले इस वीर सपूत को कांग्रेस पार्टी शत-शत नमन करती है।”
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस सदस्यों और आम नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन दर्शन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्यतः अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, शिवजी उपाध्याय, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, अशोक यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, उपेंद्र सिंह मुखिया, पन्नग त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, डॉ ब्रजेश यादव, संपत कुमार सिंह, रामानुज दुबे, नागेंद्र मिश्रा, लुटावन राम चौरसिया, अरविंद कुमार सिंह, लालमोहन सिंह शत्रुघ्न, अफजल हुसैन चांद, आनंद तिवारी, घनश्याम चौधरी, रिपुंजय ओझा, नर्वदेश्वर ओझा, अभिषेक सिंहा, लालबाबू गुप्ता सहित दर्जनों नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।
सादर
*अशोक राम*
अध्यक्ष,भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी।