बंगाल ब्यूरो 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी आखिरी दौर में है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 151 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर तीन हजार के आसपास हैं। मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 19351 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 151 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 05 लाख 72 हजार 878 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 255 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 05 लाख 58 हजार 790 हो गई है। एक दिन में महज 02 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10235 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 106 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 3854 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.54 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 83 लाख 35 हजार 250 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *