बंगाल ब्यूरो
कोलकाता। 1993 में तत्कालीन राज्य सरकार की गोलीबारी में मारे गए 13 कार्यकर्ताओं की याद में हर साल आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम को इस साल भी ममता बनर्जी ने आयोजित किया है। बुधवार को इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वर्चुअल जरिए से संबोधित किया जिसका प्रसारण पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु आदि राज्यों में भी स्थानीय भाषाओं में ट्रांसलेट कर किया गया है। इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र की सत्ता से भाजपा की विदाई का आह्वान किया और विपक्षी पार्टियों की एकजुटता की भी अपील की।
दोपहर दो बजे से ममता बनर्जी के भाषण को पश्चिम बंगाल में बड़े पर्दों पर प्रसारित किया गया और पहली बार तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों में भी इसका प्रसारण किया गया। ममता बनर्जी के साथ मंच पर मुकुल रॉय भी उपस्थित थे।
ममता बनर्जी ने कहा कि मनी पावर, मसल पावर, माफिया पावर और सत्ता के पावर को धता बताते हुए तृणमूल को विजयी बनाया है। यह प्रेरणा रवींद्रनाथ ठाकुर से मिली है। बंगाल के लोग ने वोट दिया है। पूरा देश ने उनका समर्थन किया था। ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में उन लोगों की सभा नहीं करने दी गई है। बंगाल में हिंसा की बात कही जा रही है, लेकिन यह चुनाव के पहले हिंसा थी, बाद की नहीं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र खतरे में है। हम नहीं जानते हैं कि 2024 में क्या होगा । उन्होंने कहा कि फोन टेप किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके फोन भी टेप हो रहे हैं।
—-
एकजुटट फ्रंट बनाने का किया आह्वान
ममता बनर्जी ने कहा, “आप लोगों (भाजपा) के कारण लाखों की मौत हुई है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है। आपने सोचा था कि बंगाल को जबरन कब्जा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा और एक फ्रंट बनाना होगा। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में रहेंगी और मीटिंग करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा को नहीं हराएंगी, तब तक खेला होगा।
—–
2024 तक होगा खेल
-इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने मशहूर चुनावी नारे “खेला होबे” को समर्पित दिवस मनाने की घोषणा एक बार फिर की और कहा कि 2024 तक खेल होता रहेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फोन टेप किये गये हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को कदम उठाना चाहिए।
ममता बनर्जी ने कहा, “16 अगस्त को खेला होबे दिवस का पालन किया जाएगा। जब तक भाजपा को सभी राज्यों से पराजित नहीं कर देते हैं तब तक खेला होबे.. आज आजादी खतरे में है। आज देश को आजादी को खतरे में डाला है। सेंट्रल एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रीय गीत रवींद्रनाथ ठाकुर ने लिखा। रवींद्रनाथ टैगोर का नाम भी पाठ्यक्रम से निकाल दिया है। भाजपा कैसी पार्टी है, यह हाई लोडेड वायरस पार्टी है। कोरोना से ज्यादा खतरनाक वायरस भाजपा पार्टी में है। बेरोजगारी बढ़ गयी है। गोली और गाली की राजनीति चल रही है ”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जनता बचा सकती है। न्यायापालिका बचा सकती है। जब तक भाजपा को बाहर नहीं कर देते तब तक खेला होबे। लोकतांत्रिक देश को सर्विलांस देश में बदल रही है। देश में चार लाख लोगों की हुई कोरोना से मौत और पीएम कह रहे हैं कि हम बेस्ट हैं। वे कोरोना प्रबंधन में विफल रहे हैं। पेगासस के जरिए, लोगों के पैसे जासूसी में बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने फोन टेप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से स्वतः मामला शुरू करने का आह्वान किया।
ममता बनर्जी ने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद, हम जीते क्योंकि बंगाल में लोगों ने हमें वोट दिया और हमें देश, दुनिया के लोगों का आशीर्वाद मिला। ममता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया कि आप एजेंसियों को इस्तेमाल कर के विपक्ष को परेशान करते हैं लेकिन बंगाल ने आपको हरा दिया। जितना नीचे गिरना था आप नीचे गिरे। उन्होेंने कहा कि बंगाल देश के लिए मॉडल है गुजरात नहीं।