बंगाल ब्यूरो
कोलकाता,। फर्जी टीकाकरण कांड को लेकर कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता नगर निगम के पास से आगे बढ़ते हुए लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचेंगे। सावधानी बरतते हुए पुलिस ने नगर निगम के पास थ्री लेयर बैरिकेडिंग कर दी है। सामने की ओर गार्डरेल लगाया गया है जबकि उसके पीछे एक और गार्डरेल है। उसके बाद डंडा धारी सिपाहियों को तैनात किया गया है। साथ ही क्विक रिस्पांस टीम, एचआरएफएस और वाटर कैनन को भी लगाया गया है एसएन बैनर्जी रोड से कोलकाता नगर निगम की ओर जितने भी इंट्रेंस है पुलिस ने सभी को बैरिकेड कर कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है ताकि कोई भी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे ना बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि भाजपा के पुलिस मुख्यालय घेराव अभियान को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घोषणा कर दी है की अनुमति नहीं होने के बावजूद घेराव अभियान होगा।