बंगाल ब्यूरो 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले भी राज्य भर में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। सोमवार रात दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिम विधानसभा इलाके के जी प्लॉट के भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला हुआ है। प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में मंगलवार को जारी बयान में बताया है कि स्थानीय तृणमूल के पंचायत सदस्य शेख नुरुल और शेख फखरुद्दीन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हुए। पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। सेंट्रल फोर्स के जवानों ने बताया है कि थाने से उन्हें गलत जानकारी दी जा रही है और घटनास्थल के बारे में गलत सूचनाएं साझा की जा रही हैं। इसकी वजह से समय पर मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा। मंगलवार सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गोवर्धनपुर चौकी के सामने कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हमलावरों पर अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *