vijay shankar

पटना, 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर बिहार भाजपा के नेताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने खुशी जताते हुए श्री आडवाणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही बिहार भाजपा के नेताओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद भी दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक श्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। राम मंदिर के बन जाने से आज पूरे देश में लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि राम आंदोलन में पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने इसके लिए देश में पदयात्रा भी निकाली थी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाना देश के लिए गर्व की बात है। इससे भारतीय जनता पार्टी भी काफी गौरवान्वित हुई है। भाजपा को मजबूत करने में आडवाणी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उपप्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए आडवाणी जी ने अपने कार्यों से देश को भी मजबूत करने का काम किया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *