नव राष्ट्र मीडिया न्यूज

पटना। आज दिनांक 17 जनवरी 2023 को जहानाबाद और अरवल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर आए। जहानाबाद और अरवल में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की समाधान यात्रा के लिए भव्य तैयारी की गई थी। उनके स्वागत के लिए जगह जगह तैयारियां की गई थी और कई जगह पर कार्यक्रम तय किए गए थे। मुख्यमंत्री जी समाधान यात्रा के तहत लोगों से मिले और उनके समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल के प्रसादी इंग्लिस गांव में जाकर सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जहानाबाद जिले के पकरी महादलित टोला गए। वहां आम लोगों से संवाद करने के बाद उन्होंने अलग अलग योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने मांदिल में नौका विहार और पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। मत्स्य समूह के सदस्यों के साथ भी उनका संवाद हुआ और साथ ही साथ जीविका दीदियों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। आज उन्होंने दोनों जिलों का भ्रमण किया और विकास योजनाओं का जायजा लिया। सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी भी दोनो जिलों में कार्यक्रम में शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *