नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के लोक अभियोजक अरूण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरूण कुमार सिंह एक विद्वान अधिवक्ता के साथ-साथ सीतामढ़ी जिले के लोकप्रिय लोक अभियोजक थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से विधि तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *