विजय शंकर
पटना। पूर्व विधान परिषद रणविजय सिंह के पिता स्व रणधीर कुमार सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए और अपनी संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थानीय एस के मैरेज पार्क ,अनीसाबाद में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व रणधीर कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि की। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।