नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो 
पटना : कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के उपाध्यक्ष व मिशन टू करोड़ चित्रांश के सक्रिय सदस्य , न्यू इंडिया एश्योरेंस, बिहार झारखंड के  मैनेजर , (टेक्निकल ) बहेड़ी दरभंगा निवासी सुनील कुमार कर्ण के पिता तेजनारायण लाल कर्ण का निधन कल धनवाद में हो गया। 81 वर्षीय स्व कर्ण सीएमआरएस धनवाद में सेक्शन ऑफिसर पद से अवकाश ग्रहण किये थे। अपने कार्य काल में, उन्होंने, समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए, बहुत काम किया, और, बहुत लोगों को नियोजन में मदद की। उनका दाह संस्कार हुआ उनके बड़े पुत्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रिटार्यड सीनियर ऑडिट ऑफिसर श्री मोहन कुमार कर्ण ने मुखाग्नि दी।इस अवसर पर सैकड़ों लोग नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्व तेजनारायण बाबू नौकरी काल से लेकर हमेशा समाज के गरीव और उपेक्षित लोंगो को ऊपर उठाने व सामाजिक गतिविधियों में लगे रहते थे। कर्ण गोष्ठी, धनबाद के सक्रिय सदस्य थे।
जदयु के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि स्व तेजनारायण बाबू के निधन से बिहार झारखंड ने एक समाजिक कार्यकर्ता को खो दिया जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नही है।तेजनारायण लाल कर्ण के निधन को व्यक्तिगत पारिवारिक निधन बताते हुए श्री मनु ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की है।

तेज नारायण लाल कर्ण के असमायिक निधन पर मिशन टू करोड़ मिशन के रास्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कर्ण उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ, राजेन्द्र लाल दास,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वन्दना सिन्हा सचिव सीमा वर्मा,चंचला सिन्हा, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण, अध्यक्ष संजय कुमार,प्रधान सचिव बैद्यनाथ लाल दास,महासचिव संजीव कुमार पप्पू,के बी लाल,अमित कुमार,जयंत कर्ण,दीपक लाल दास, राज कुमार दिलीप,जयंत कुमार कर्ण,संजीत कर्ण,बिनीत वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *