नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना : पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

शशिकांत मिश्रा 72 वर्ष के थे और अपने पीछे दो लड़का एवं दो लड़की सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये । वे पूर्वी चम्पारण जिला के सुगौली के निवासी थे।

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि शशिकांत मिश्रा जी जिले के कदावर नेता थे। वे अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित कर दिया। वे समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पूर्वी चम्पारण जिला में कांग्रेस पार्टी को हमेशा मजबूती देने का काम किया। उनके निधन हो जाने से पूर्वी चम्पारण जिला में कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।

सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने भी शशिकांत मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *