महागठबंधन की पूर्णिया रैली 25 फरवरी को, कांग्रेस की तैयारी

नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

गुरुवार। महागठबंधन की ओर से प्रस्तावित 25 फरवरी को पूर्णिया जिले के महागठबंधन की रैली के लिए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्णिया व कोशी प्रमंडल के दो पर्यवेक्षक समेत सभी सात जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव कैसर अली खान और प्रदेश यूवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन यादव को 25 फरवरी को प्रस्तावित पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल समेत सात जिलों के लिए प्रदेश पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस रैली की सफलता के लिए आवश्यक संख्या, बैठकों एवं क्रियान्वयन के लिए इन दोनों नेताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामित किया है। महागठबंधन की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल कराने की जिम्मेदारी भी इन दोनों नेताओं के अलावे पूर्णिया प्रमंडल के जिलों में पूर्णिया में जिलाध्यक्ष इंदू सिन्हा व नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, कटिहार में जिलाध्यक्ष प्रेम राय और सुनील कुमार यादव, किशनगंज में जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी और इमाम अली, अररिया में जिलाध्यक्ष अनिल सिंहा और जाकिर हुसैन वहीं कोशी प्रमंडल के सुपौल जिले में जिलाध्यक्ष विमल यादव और मिन्नत रहमानी, सहरसा में मुकेश झा और रामसागर पांडेय और मधेपुरा में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव को जिला पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करते हुए महागठबंधन की रैली की सफलता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *