नवराष्ट्र मिडिया ब्यूरो
पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आगामी 28 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे बिहार में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर प्रमंडलीय प्रभारियों, जिला पर्यवेक्षकों व पार्टी के 2020 विधानसभा के सभी पूर्व प्रत्याशियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह लेंगे।
इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रमंडलीय प्रभारी, जिला पर्यवेक्षकों व 2020 के विधानसभा पार्टी के प्रत्याशियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा ली जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य बांका के मंदार पहाड़ से शुरू होने वाले भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर विशेष एजेंडा रहेगा।