संजय श्रीवास्तव
आरा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर का शिष्टमंडल अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला। शिक्षकों के तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय समाधान का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में प्रधान सचिव शशिकांत तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजीव कुमार रजक महेश जी,पवन कुमार मिश्र, निर्मल कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।