संजय श्रीवास्तव
आरा। 31.03.2024 को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा ईडी और अपने तमाम जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को परेशान व बदनाम करने के खिलाफ भोजपुर जिला कांग्रेस किमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में शहीद चौक, आरा पर विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि जिस तरह से भाजपा लगातार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की हत्या कर रही हैं, अब यह खतरनाक रूप लेते जा रही है। देश की प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का खाता सील कर दिया गया और तुरन्त बाद आयकर विभाग की ओर से पार्टी को नया नोटिश दिया गया हैं, जिसमें 1823.08 करोड़ रूपया जमा करने के लिए कहा गया है, यह साजिश के तहत किया गया घिनौना कृत्य हैं। आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के मध्य में जिस तरह से लोकतंत्र के ऊपर हमला कर देश में ‘कर आतंक’ का साम्राज्य स्थापित किया जा रहा है, अब यह बर्दास्त से बाहर है। देश की जनता इसे कभी माफ नही करने वाली है और चुनाव में भी इसका माकूल जबाब मिलने वाला हैं।

*प्रदर्शन* में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, घनश्याम उपाध्याय, सत्य प्रकास राय, रजी अहमद, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद राय, रतन धमालिया, लाल मोहर सिंह, सत्य नारायण लाल, चितरंजन सिंह मुन्ना, शिवशंकर चौबे, अब्दुल सलाम कुरैशी, सम्पत सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, परमात्मा यादव, रवि कुमार रवि, सूरज प्रकाश, राकेश पाण्डेय, रविन्द्र तिवारी, उदय राम, तारकेश्वर यादव, संजय कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *