धनबाद ब्यूरो

महुदा-(धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी बाघमारा प्रखंड कार्यसमिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को भुरूंगिया स्थित नेपाल गोप के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ भारत माता के तस्विर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्विर पर फुलमाला चढ़ाकर शुभारम्भ किया गया। बैठक में भाजपा महुदा मंडल के कमिटियों का विस्तार करने पर चर्चा हुआ। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबुती ही हमारी विजय है। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं को घर घर तक पहुंचाना है। राशन हो या किसान को आर्थिक सहयोग सभी योजनाओं की जानकारी आमजनों को देना है। जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि मंडल कमिटी का विस्तार करना जरूरी है। मंडल के अंतर्गत जितने भी कमिटि है, उसे मजबुत करना है। आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में महुदा मंडल के 81 मतदान केन्द्रों में इससे भी ज्यादा बढ़त बनाना है और जिताना है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह तथा संचालन अधिवक्ता मुकुन्द महतो ने किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष जितन रवानी, लखीराम मोहली, बिरजु रवानी, बब्लु गोप, नेपाल गोप, लखन महतो, समीर पाण्डेय, रोहित कुमार सिंह, संतोष रवानी, सुबोध मोदक, गिरीश रवानी, अविनाश पाठक, महादेव हजारी समेत दर्जनों कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *