शमशाद

तोपचांची-(धनबाद): लोक आस्था के महापर्व को लेकर तोपचांची प्रखंड के सभी छठ घाटों में साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है। प्रखंड के सभी छठ घाटों में साफ सफाई का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को देखते हुए तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांव के कई समाजसेवी युवाओं ने छठ घाट की साफ- सफाई की। इस महापर्व में सूर्योदय व सूर्यास्त भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया है। 29 अक्टूबर को खीर भोजन (खरना), तीस अक्टूबर को पहला अर्घ्य व 31 अक्टूबर को दूसरा अर्घ्य के साथ महापर्व छठ का समापन होगा। इधर छठ घाट की साफ सफाई को लेकर तोपचांची प्रखंड के विभिन्न घाटों में प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई पदाधिकारी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। गांव के ग्रामीणों ने मिलजुलकर अपने गांवों के छठ घाटों की साफ सफाई किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *