बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक हिरापूर के वेडिंग बेल्स मैरेज गार्डन में रविवार को भरतजी भगत की अध्यक्षता में की गई। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में लगातार आठ वर्षों से सभी धर्मों के बालिग लड़के एवं लड़कियों की तिलक दहेज रहित विवाह कराई जा रही है। इस वर्ष भी सभी तरह के उपहार भेंट स्वरूप सभी 30 जोड़ो को शादी के उपलक्ष्य में दी जाएगी। ऐसे अनुठे और अद्भुत सामुहिक विवाह को देखने के लिए धनबाद के वासियों के साथ झारखंड प्रदेश के कई जिलों के लोग उपस्थित होते हैं। 3 मार्च को गल्फ ग्राउंड धनबाद में भूमि पूजन एवं सभी 30 जोड़ें को शादी की जोड़ा वितरण किया जाएगा। 5 मार्च को समिति की ओर से सुबह 10 बजे से गोल्फ ग्राउंड में ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाई जाएगी। तदोपरांत 6 बजे से शादी करने वाले जोड़ियों के लिए मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा जाएगा। धनबाद जिला के सभी सामाजिक संस्थाओं एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया जाता है आप सभी इस कार्यक्रम में शामिल होने की कृपा करें। खास बात बारात निकालने के लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए टोटो रिक्शा से बारात निकाली जाएगी। जिसमें रामगढ़ के सुनामी बैंड के साथ साथ डीजे,पंजाबी भांगड़ा आदि बारातियों के लिए व्यवस्था की गई है। आज की बैठक में समिति के महासचिव, महिला विंग की सदस्या समेत समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *