रौषण

महुदा-(धनबाद) : महुदा वाशरी में मृत बीसीसीएल कर्मी के परिजनों ने नियोजन की मांग को लेकर शनिवार को वाशरी के मुख्यद्वार पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया। धरनास्थल पर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जबतक मृतकर्मी के आश्रित को नियोजन नहीं मिलेगा। तबतक धरना जारी रहेगा। इस संबंध में मृत बीसीसीएल कर्मी बलराम झा के पुत्र ललित कुमार झा ने बताया कि उनके पिता महुदा वाशरी में कार्यरत थे। उसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गयी। उन्हें इलाज के लिए केन्द्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी। उनके मृत्यु को सात वर्ष बीत चुके है। लेकिन प्रबंधन ने उनके आश्रित को आजतक नियोजन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नियोजन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके कागजात में कोई कमी है तो प्रबंधन उन्हें बताये। उसे भी वे पुरा करेंगे। दूसरी और शनिवार को वाशरी के मुख्यद्वार पर धरना देने पहुंचे संयुक्त मोर्चा के नेताओं एवं मृतक के आश्रितों को सीआईएसएफ ने टेंट लगाने से मना कर दिया। जब लोगों ने इसकी सुचना बघमारा विधायक ढुलू महतो को दी, तो सुचना पाकर विधायक महुदा वाशरी पहुंचे तथा प्रबंधन से फोन पर वार्ता कर टेंट लगाने की अनुमति ली। मौके पर विधायक ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों के अन्दर मृतक के आश्रित को नियोजन नहीं दिया गया तो महुदा वाशरी का चक्का जाम कर दिया जायेगा। धरना स्थल में भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, विकास अग्रवाल, सुरेश सिंह, भीम सिंह, रोशन सिंह, विजय सिंह, सरयु रविदास, दिनेश प्रमाणिक, नन्दु बाबा, गुड्डु बाबा, हिमान्शु शेखर रवानी, रूपदेव रवानी, अजय दास, घनश्याम महतो, राजेश सिंह, ललित झा आदि अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *