धनबाद ब्यूरो
चिरकुंडा-(धनबाद): डियूटी के दौरान मजदूर सुभाष महतो की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मजदूर सुभाष सेंट्रल पूल कोलियरी में मकान के छत पर तारपेट लगा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे सिर के नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौत घटना पर ही हो गयी। मुआबजे की मांग को लेकर साथी मजदूर सेंट्रल पुल के मुख्य दरवाजे को जाम कर धरने पर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही निरसा डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंच पूरी घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि यह काम गोतम चक्रवर्ती ठीकेदार के देखरेख में हो रही थी। मजदूर सुभाष छत पर तारपेट लगा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और गिर गए। हमलोगों की मांग है कि मजदूर को संवेदक उचित मुआवजा दे। मृतक सुभाष महतो कुल्टी का रहने वाला बताया जाता है। हालांकि अभी तक मुआवजे के सेटलमेंट को लेकर संवेदक की और से कोई नही पहुंचा है।