बिमल चक्रवर्ती
धनबाद : किसान संग्राम समिति की बैठक आज मासस केंद्रीय कार्यालय पुराना बाजार में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि मासस केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। उन्होंने अपने बातों को रखते हुए कहा कि आज देश में किसान को बर्बाद और कॉर्पोरेटघराने को आबाद किया जा रहा है। खेतिहर जमीन को पूंजीपतियों के द्वारा जबरदस्ती दखल किया जा रहा, पूरे झारखंड में वर्षा के अभाव में खेती-बाड़ी रोपनी आदि कार्य बंद पड़े हैं। सूखा एवं अकाल के स्थिति बनती जा रही है। किसानों को अविलंब राहत एवं सिंचाई की व्यवस्था सरकार की ओर से करनी चाहिए। हमारी मांग है के झारखंड किसान आधारित राज्य है। इसलिए किसानों के रक्षा और उनकी व्यवस्था दुरुस्त करना झारखंड के लोकप्रिय सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निश्चित रूप से करना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू,किसान संग्राम समिति के केंद्रीय सचिव गणेश महतो, जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान, ए,मपाल, दिलीप महतो, सुभाष प्रसाद सिंह, सुभाष चटर्जी, राणा चट्टराज, आरिफ अंसारी, फोटिक मंडल, लाल मोहन महतो, सुनील महतो, विशु मंडल, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, भूषण महतो, काली महतो एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।