Navrashtra media
Patna. ज़िलाधिकारी, पटना द्वारा प्रसिद्ध विरासत स्थल बड़ी पटन देवी मंदिर के सरंक्षण कार्य तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा से संबंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं प्रबंधन से संवाद स्थापित किया गया। अभियंताओं तथा अधिकारियों को तेजी से शेष कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया गया।
ज़िलाधिकारी, पटना द्वारा प्रसिद्ध विरासत स्थल श्री छोटी पटनदेवी मंदिर के सरंक्षण कार्य तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा से संबंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं प्रबंधन से संवाद स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु अशोक राजपथ मुख्य सड़क के निकट मंदिर के प्रवेश द्वार का निर्माण राज्य सरकार द्वारा कराया गया है। पदाधिकारियों को पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया गया।