संजय श्रीवास्तव
आरा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 का ऐलान किया गया। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भीम सिंह भवेश को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भवेश को उनकी संस्था ‘नयी आशा’ के माध्यम से पिछले 22 वर्षों से समाज के सबसे वंचित समूह मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए किए गए अथक प्रयास के लिए पद्म पुरस्कार दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 110वें एपिसोड में भी भीम सिंह भवेश की विशेष चर्चा करते हुए मुसहर समुदाय के उत्थान में उनके प्रयासों की सराहना की थी। वहीं मंगलवार 28 जनवरी की रात में डॉ भीम सिंह भवेश आरा शहर के मदन जी हाता अपने आवास जैसे ही पहुंचे। उन पर फूलों की वर्षा की गई। ढोल और नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। फूल माला और अंग वस्त्र देखकर उनको सम्मानित भी मोहल्ले वासियों ने किया।