संजय श्रीवास्तव
आरा। 7 सितंबर को भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड स्थित बखोरापुर काली मंदिर प्रांगण में आयोजित संत किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण कर आरा में स्वर्ण आयोग अध्यक्ष डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह ने वार्ता में कहा कि इंडिया महागठबंधन जो सपना देख रहा है तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वह फेल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे कम अगर सीट आएगी तो वह होगा इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों की। राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। एनडीए हमेशा सर्वे में आगे रही है और आगे रहेगी।जदयू महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने कहा की प्रशांत किशोर इंटरनेशनल व्यवसाई हैं। पहले जैसे उनका करारी हार मिली थी उसी तरह अबकी बार यही स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के आने से एनडीए पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। प्रेस वार्ता में ब्रजेश राय, बृजकिशोर चौधरी, रविन्द्र चौधरी, संदीप पाण्डेय, जीतेंद्र राय आदि लोग उपस्थित रहे।
बाइट। स्वर्ण आयोग अध्यक्ष डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह
बाइट। जदयू महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी

