नेशनल ब्यूरो

नई दिल्लीः एक मानव तस्करी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को त्रिपुरा से चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी त्रिपुरा पुलिस के संयुक्त अभियान में एनआईए ने की आज की है। इस मामले को गुवाहाटी की एनआईए ईकाई ने पिछले अक्टूबर में दर्ज किया था।

एनआईए सूत्र के मुताबिक अभियुक्तों को त्रिपुरा से गुवाहाटी लाकर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पूर्व पिछले 8 नवंबर को एनआईए ने इस मामले में 29 अभियुक्तों को राष्ट्रीय स्तर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। एनआईए की ओर से किए गए अनुसंधान के क्रम में एनआईए ने बंगलादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार किया है और इनकी पूछताछ में जानकारी मिली है कि इन चारों के संबंध पूर्व में गिरफ्तार किए गए 29 आरोपियों से हैं।

उल्लेखनीय है कि ये सभी मानव तस्करी के कार्य एक संगठित सिंडिकेट की मदद से त्रिपुरा के उत्तर-पूर्व इलाकों से कर रहे थे। इस सिंडिकेट के तार देश के अन्य हिस्सों में भी मौजूद हैं। अनुसंधान के क्रम में यह भी जानकारी मिली है कि ये चार अभियुक्त देश के अन्य भागों में मौजूद नेटवर्क से समन्वय स्थापित किए हुए थे और अपना कारोबार बदस्तूर चला रहे थे। ये सभी अवैध बंगलादेशी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करवा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी से पूर्व एनआईए को खुफिया जानकारी मिली थी कि ये तस्कर बंगलादेशी नागरिकों को भारत के भिन्न-भिन्न इलाकों में बसाने के लिए ले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ये मानव तस्करी सिंडिकेट देश की सीमा से देश के आंतरिक इलाकों में मानव तस्करी के कार्यों को अंजाम दे रहे थे। इसके लिए ये अभियुक्त बंगलादेशी नागरिकों के फर्जी नागरिकता के दस्तावेज भी उपलब्ध करवा रहे थे। इस मामले में एनआईए ने पिछले 6 नवंबर को इस मामले में एक खुफिया जानकारी आधार केस दर्ज किया था।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *