श्याम किशोर

गया। गया नगर निगम के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने गरीब, लाचार व बुजुर्ग लोगों के बीच लगभग 15 सौ कंबल का वितरण किया।

सभी को कतारबद्ध कराकर कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मेयर व डिप्टी मेयर ने संयुक्त रूप से बताया कि गया जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे बिहार में कश्मीर जैसा गया को सबसे ज्यादा ठंडा शहर घोषित किया गया है। तापमान में भी काफी कमी आई है। इसे देखते हुए मुरली हिल पहाड़तली एवं स्लम एरिया में रहने वाले गरीब, लाचार पुरुष व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि कंबल मिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। कई जरूरतमंद लोगों को भी चिन्हित किया गया था, जिन्हें ठंड से निजात के लिए कंबल की जरूरत थी, ऐसे लोगों को उनके घर तक कंबल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ी कोई सेवा नहीं है। यही वजह है कि लोगों को ठंड की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कंबल वितरण किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *