आठवें दिन भी शहर के कई वार्डों में डेंगू मच्छरों के खिलाफ चलाया गया महा अभियान

डेंगू मच्छरों के सफाये के लिए सड़कों पर लगातार डटे है मेयर व स्टैडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव

गया। नगर निगम के द्वारा शहर में डेंगू मच्छरों के खिलाफ महा अभियान जारी है। इस अभियान के आठवें दिन बुधवार को मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करायी गई। उस दौरान वार्ड संख्या- 8, 9 10, और 11 फॉगिंग और एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया गया। अभियान का शुरुआत गया रेलवे स्टेशन से हुआ। उसके बाद यह अभियान बैरागी, रामधनपुर, नई गोदाम, बंगला स्थान सहित विभिन्न स्थानों से गुजरा।

वहीं मेयर व स्टैडिंग के सदस्य आधुनिक कोल्ड फोगर मशीन को संचालित करते दिखे। मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा दस हैंड फोगर और बड़े अत्याधुनिक मशीनों से फॉगिंग का काम चल रहा है। पिछले 7 दिन इसके पूरे हो चुके हैं। पर्व के इस मौसम में भी यह अभियान चल रहा है। जनता को डेंगू आदि समेत मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके, इसे लेकर निगम के द्वारा लगातार इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। जो काफी सफल हो चुका है और अब डेंगू के मरीज नहीं के बराबर मिल रहे हैं।

वहीं स्टैडिंग कमेटी सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व में भी हम जनता के सुरक्षित रखने के लिए सड़क पर उतरे हुए हैं। ताकि वे स्वस्थ रहे। डेंगू के खिलाफ यह बड़ा अभियान से निगम अपनी जिम्मेदारियां का पूरी तरह से निर्वहन कर रहा है। डेंगू जो हमारे लिए बड़ी चुनौती के रूप में थी। उसे बैक फुट पर ला दिया गया है। अपवाद के रूप में ये रह गया है। हम लोगों का यह अभियान डेंगू के पूरे से सफाया तक जारी रहेगा। मौके पर पार्षद गोपाल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *