श्याम किशोर
गया : 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे को लेकर शहर के विभिन्न गिरजा घरों में विशेष रुप से तैयारियां की जा रही है ।सभी गिरजा घरों को कृत्रिम रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है ।शहर के गांधी मैदान स्थिति यूनियन चर्च के साथ-साथ अन्य चर्चा में भी साफ सफाई किया जा रहा है। हम आपको बता दें कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे को बड़ा दिन के रूप में भी लोग मनाते हैं ।क्रिसमस डे के मौके पर ईसाई धर्म के लोगों के साथ साथ सभी जाति ,धर्म के लोग गिरजा घर पहुंच कर मोमबत्तियां जलाकर भगवान यीशु से प्रार्थना करते है। क्रिसमस डे के मौके पर गिरजा घरों में खासकर युवा वर्ग के श्रद्धालु की अच्छी खासी भीड़ देखी जाती है। वही गिरजा घरों के साथ-साथ कई विद्यालयों में भी क्रिसमस डे मनाया जाता है एवं कई कार्यक्रम भी आयोजित की जाती है। क्रिसमस डे को लेकर कई विद्यालयों में भी तैयारियां चल रही है इसमें छोटे-छोटे बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। क्रिसमस डे के मौके पर क्रिसमस ट्री को लाइट, ग़ुबारे घंटियों से सजायी जाती है । वही बच्चों को संता के रूप में भी सजाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस
क्रिसमस जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहाजाता है। क्रिसमस का नाम भी क्रिस्ट से पड़ा। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है।