गया ब्यूरो

गया : शहीद भगत सिंह यूथ बिग्रेड के बैनर तले शनिवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कंबल वितरण शहर के बिहार तलाब स्थित तीन मुहानी के पास की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के वार्ड पार्षद 37 के सारिका वर्मा उपस्थित हुए। वही गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल के साथ चुड़ा तिलकुट एवं मास्क का भी वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके पर संस्था के संरक्षक अनंतधीश अमन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। वहीं उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि या संस्था बीते वर्ष 2010 से लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है ।वहीं उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए हमारे संस्था के द्वारा कंबल का वितरण किया जाता है और आगे भी किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के संस्थापक सोनी कुमार वर्मा, सदस्य सुनील बंबइया ,अंजनी कुमार ,गौतम, पवन सुमन, प्रिंस सिन्हा के अलावे कई सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *