आदित्य L1’ की सफलता , पीएम मोदी के नेतृत्व में नित्य नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा देश

vijay shankar

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने ‘आदित्य L1’ को अपने लक्ष्य पर पहुंच जाने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में जो सफलता दिलाई है, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।
श्री यादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत खेल के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक नित्य नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में 2023 भारत के लिए उपलब्धियों भरा साल रहा। वहीं 2024 के प्रारंभ में भी भारत ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी उपलब्धि से अपनी कामयाबी का आगाज किया है। श्री यादव ने कहा कि भारत ने स्पेस सेक्टर में शनिवार की शाम एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य L1’ शनिवार की शाम 4 बजे के करीब अपने लक्ष्य पर पहुंच गया। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने इसे कमांड देकर L1 पॉइंट की हेलो ऑर्बिट पर पहुंचा दिया है। यान को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वाइंट 1’ (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया गया है। इस तरह 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सूर्य की ओर शुरू हुई 15 लाख किलोमीटर की यह यात्रा अपने मुकाम पर पहुंच गयी है।
श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में भारत की कामयाबी का परचम बुलंदियों पर लहरा रहा है। सफलता का यह सिलसिला पीएम मोदी के अगले कार्यकाल में जारी रहेगा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *