इंडिया गठबंधन में राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा
कांग्रेस 9, माले 3, सीपीआई- सीपीएम एक-एक सीट पर लड़ेंगे

विश्वपति

नव राष्ट्र मीडिया
पटना।
बिहार में फिलहाल इंडिया गठबंधन में टूट नहीं हुई है । हालांकि पप्पू यादव का मामला अभी तक नहीं सुलझा है । फिर भी  सभी सीटों पर सह योगी दलों केु मिलकर लड़ने का ऐलान आज कर दिया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दौरान आज यह घोषणा कर दी गई। इंडिया गठबंधन के तहत राजद- कांग्रेस तथा वाम दलों के बीच हुई सीटों के बंटवारे की सार्वजनिक जानकारी दी गई।
राजद ने कांग्रेस को सुपौल तथा मधेपुरा सीट नहीं दिया। बल्कि महाराजगंज सीट दिया है। ऐसे में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव के लिए धर्म संकट की हालत उत्पन्न हो गई है। सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर था। यह सीट अब राजद लड़ेगा। शायद पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से राजद में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी। पिछली लोकसभा चुनाव में लालू की पार्टी आरजेडी 19 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वाम दलों ने अलग होकर 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। बंटवारे के तहत कांग्रेस राजद तथा वाम दलों को सीटें इस प्रकार मिली है।

राजद 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर लड़ेंगे।

राजद की सीटें–
औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, बाल्मीकि नगर, पुर्वी चम्पारण, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल और गोपालगंज

कांग्रेस की सीटें
कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, महराजगंज और समस्तीपुर

वाम दलों की सीटें
भाकपा माले: आरा, काराकाट, नालंदा
सीपीआई: बेगुसराय

सीपीएम: खगड़िया
दिल्ली में तय हुआ फॉर्मूला, पटना में ऐलान

दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। अभी तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। पटना में आरजेडी दफ्तर में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद थे। आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को बोलने का मौका मिलता है।
लेकिन महागठबंधन के आज की प्रेस वार्ता में राजद के दो नेताओं अब्दुल बारी सिद्दीकी और मनोज झा ने बस अपनी बात रखी। बाकी पार्टियों यानी कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेताओं को बोलने का कोई मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर जब सवाल हुए तो प्रेस कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी गई। इस संबंध में अब तक पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *