उपसंचालक जबलपुर ने आंचलिक कार्यालय जबलपुर में किया अटेच

Yogesh suryawanshi 03 अप्रैल, बुधवार

सिवनी : जिला मुख्यालय के विवादित मंडी सिवनी के सचिव अरविन्द कुमार परिहार को संयुक्त संचालक जबलपुर द्वारा उनके खिलाफ चल रही जांच प्रभावित करने के कारण आंचलिक कार्यालय पर अटेच किया गया है।

विदित होवे कि मंडी सचिव परिहार द्वारा मंडी सिवनी की महिला कर्मचारियों को अश्लील भाषा में तथा कार्यालय विषय से हटकर बात की जाती थी वही पुरुष कर्मचारियों को भी अभद्र भाषा में बात की जाती थी इस सम्बन्ध में कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्टर अनुभिभागिय अधिकारी तथा मंडी बोर्ड मुख्यालय में शिकायत की गई थी। जिस के परिपालन में जबलपुर से जांच दल ने आकर जांच किया था. किन्तु संयुक्त संचालक जबलपुर को संदेह था कि अरविन्द परिहार जांच को प्रभावित कर सकते है. इसलिए उन्हें आंचलिक कार्यालय जबलपुर अटेच कर दिया गया है।

मंडी में विगत वर्ष 2023 में मार्च में 85 लाख की आय थी जो इस वर्ष मार्च 2024 में 02 करोड़ 31 लाख हुई है. वर्तमान में मंडी प्रांगण का सुचारू रूप से बोली लगा कर किसानों के हित में नोबद सनोडिया प्रांगण प्रभारी के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *