बंगाल ब्यूरो

कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्या ली है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।

अपने इस्तीफे के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व जज से सवाल पूछा कि आप किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने किसी भी सीट का नाम नहीं लिया था। भाजपा सूत्रों ने बताया हैं कि जस्टिस गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के तामलुक संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बंगाल को जस्टिस गांगुली जैसे लोगों की जरूरत है – शुभेंदु अधिकारी

कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने वाले जस्टिस अभिजीत गांगुली गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो गए। साल्ट लेक स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। पश्चिम बंगाल सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि बंगाल को जस्टिस गांगुली जैसे ही लोगों की जरूरत है जो राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने में मददगार बन सकें।
गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस शासन को बाहर करना है।’’ उनका साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *