प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंहुचे मुंगेर, मुंगेर,बेगूसराय, खगड़िया के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में किया जनता को सम्बोधित

मनीष कुमार

मुंगेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  मुंगेर पहुंचे और मुंगेर,बेगूसराय, खगड़िया के एनडीए के लोकसभा झेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को सम्बोधित किया । वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने पंहुचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी, मुंगेर सांसद ललन सिंह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के साथ घटक दल के सभी नेतागण मौजूद रहे।

दरअसल आज शुक्रवार को सफियाबाद के हवाई अड्डा मैदान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जन सभा को संबोधित किया। साथ मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। जहां आज मुंगेर के सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंगेर पंहुचे 3:30 बजे पंहुचे जंहा जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम मे मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया लोकसभा के लिए एनडीए के समर्थन में जनता से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा तथा सम्राट चौधरी समेत कई भाजपा के नेता शामिल हुए।इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को देखने के लिए लाखों से ऊपर की संख्या में महिला और पुरुषों ने हवाई अड्डा के मैदान में पंहुचे । कमल और तीर के झंडा तथा बैनर से मैदान को पाट दिया।

वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 2005 से पूर्व लालटेन युग की याद दिलाई। बोले लालू रावड़ी के शासनकाल में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। वही पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगेर की धरती स्वाभिमान की धरती है और यह विरासत की धरती रही है। इस क्षेत्र ने भारत के उस समृद्धि को देखा है। जिसकी कल्पना करना मुस्किल हो जाती है। आज़ एनडीए सरकार भारत के वही समृद्धि लौटने का प्रयास कर रही है । इस समय दुनिया भी जानती है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाए हैं भारत उतना मजबूत होगा।कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी पर निशाना साधा। बोले कांग्रेस लोगों को हमेशा बाटने का काम करती है एनडीए गठबंधन की सरकार 2014से जब सत्ता मे आई है। तब से कई योजना लाकर युबा को रोजगार दिया। पिछले 10 साल से भारत का साख बढ़ा है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश भारत के लोगो को का गौरव बढ़ा है। भारत का सम्मान बढ़ा है उन्होंने मुंगेर लोकसभा से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बेगूसराय लोकसभा से गिरिराज सिंह और खगड़िया लोकसभा से राजेश वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की तथा आमलोगों को कहा घर जाकर अपने जानने बाले लोगो को मेरा प्रणाम कहना । मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा , सम्राट चौधरी , ललन सिंह ,गिरिराज सिंह, बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, मोकामा विधायक नीलम देवी ,सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव,मुंगेर विधायक प्रणव यादव, विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता सहित एनडीए गठबंधन के सभी दल के जिलाध्यक्ष मंच पर उपस्थित थे।

वही इस कार्यक्रम में बेगूसराय के पन्सा गांव के श्रवण साव अपने शरीर पर पूरे गेरुआ रंग में रंगे हुए था नमो की बहुत बड़ी टोपी और गदा लिए हुए था और अपने आपको मोदी मय बना हुआ था जो कार्यक्रम के पंडाल का मुख्य मोदी भक्त बनकर लोगो को लुभा रहा था जंहा उसकी फोटो और सेल्फी लेते लोग दिखे।
अब देखा यह है कि मोदी के आने से एनडीए प्रतियासी को कितना फायदा मिलेगा 13 मई को उस दिन जनता बताएगी अपना वोट डालकर।

वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने पंहुचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनसभाओं के दौरान लोगो को कहा नरेंद्र मोदी एक बहुत बड़ी हस्ती है जिसका चित्र सामने दिख रहा है देश पहले से कंही जायद मजबूत स्थिति में आ गई है वही संबिधान को कोई बदल नही सकता है अब मोदी नही बाबा राव भीम राव अम्बेडकर भी आ जाए तो संबिधान नही बदल सकता है।जो लोग आरक्षण के नाम पर गुमराह करते है वेक्वड फारवर्ड करना चाहते है उसे हम स्पस्ट कहना चाहते है कि वह अपने लिए ही जीते है साथियों वही राजद के लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा यह लोग परिवार बाद है अपने लिए ही जीता है वह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है फिर बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में जुटे है एक दूसरा बेटा है जो अपनी पत्नी पर अत्याचार कर के छोड़ दिया है उसे मुख्यमंत्री बनने चाहते है एक तो और एक बेटी जो टूरिस्ट है उसे अब सांसद बनाने में जुटे है यह उस परिवार की कहानी है जो सिर्फ अपने लिए जीत है वह आमलोगों के लिए किया सोचेगा।
आज हमलोगों को सोचना है आज देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने बाला है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी है।
हमलोगों को आगामी 13 मई को ललन सिंह और गिरिराज सिंह तथा राजेश वर्मा को वोट कर जिताने का काम करे और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *