हवाई यात्रियों की संख्या 8.34 प्रतिशत बढ़कर 15.20 करोड़ हुई

विजय शंकर

पटना, 16 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश में हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह देश की समृद्धि का प्रतीक है। इससे पता चलता है देश में प्रति व्यक्ति आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और लोगों की क्रयशक्ति में भी इजाफा हुआ है।

श्री यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में 2023 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 8.34 प्रतिशत बढ़कर 15.20 करोड़ से अधिक हो गयी है। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त वर्ष में कुल घरेलू यात्रियों की संख्या 12.32 करोड़ रही थी। पिछले महीने घरेलू हवाई यात्री यातायात 23.36 प्रतिशत बढ़कर 1.37 करोड़ हो गया, जबकि दिसंबर, 2022 में सभी घरेलू एयरलाइंस से 1.27 करोड़ यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, पिछले साल कुल घरेलू यात्री यातायात में सस्ती विमानन सेवा इंडिगो ने 60.5 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ 9.19 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया। इसके बाद एयर इंडिया का स्थान है। एयर इंडिया की उड़ानों से 1.47 यात्रियों ने यात्रा की। उसकी बाजार हिस्सेदारी 9.7 प्रतिशत रही।
श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में रेल यातायात से लेकर हवाई सफर तक सुगम हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *