नव राष्ट्र मीडिया

स:तीर्थ राजो जयति प्रयाग:

माघ मेला,प्रयागराज।

प्रकृति धर्म के पुजारियों का संगम 3 एवं 4 फरवरी, को तीर्थ राज प्रयागराज के संगम तट पर हुआ।  श्री आद्य शंकराचार्य धर्मस्थान संसद माघ मेला, प्रयागराज एवं पीपल नीम तुलसी अभियान, पटना (बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अभियान के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में माघ मेला में आए श्रद्धालुओं के बीच पर्यावरण की रक्षा तथा उसके संवर्धन की बातें बताई गई। लोगों को नीम पीपल बरगद आदि बड़े वृक्षों को बचाने तथा नए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। दो दिवसीय शिविर में कई प्रदेशों के पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी पर्यावरण प्रेमी अपने साथ देव वृक्ष पीपल या बरगद के साथ आये। इनके साथ मेला क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गयी। सेक्टर 5 ओल्ड जी. टी.रोड तुलसी चौक, अन्नपुर्णा चौराहा होते हए गंगा घाट, लोयर रोड में काली चौक नांगबासुकी, त्रिवेणी चौराहा होते हुए वापस ओल्ड जी टी रोड सेक्टर पांच में समाप्त हुआ। इस अभियान में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा ,बिहार राज्य, मध्यप्रदेश, राजस्थान , छत्तीसगढ़, झारखंड के पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया। नेपाल सिंह पाल ,अमित कुमार मंकर ट्री ब्याए ,नवल डागा, मनोज डागा विक्रम पटेल , राजेन्द्र पटेल ,हर्ष प्रभा अग्रवाल, विश्वपति,माया देवी आदि कई प्रकृति प्रेमी तथा पर्यावरण योद्धाओं ने भाग लिया। पौधों को उपयुक्त स्थान पर इनका रोपण किया जाएगा।
पर्यावरण मित्रों ने अपने कार्यों व अनुभवों को साझा किया। आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हमारा धर्म प्रकृति है,उसका संरक्षण व संवर्धन हम सभी का समूहिक दायित्व है।सभी जीव- जंतु,पशु- पक्षी,वनस्पतियों, पेड़- पौधों तथा जल स्रोतों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य ही नहीं अपितु धर्म भी है।
इस अवसर पर अनेक पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *