gaya : मणिपुर की घटना के विरोध में जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में रेल चक्का जाम

gaya : मणिपुर की घटना के विरोध में जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में रेल चक्का जाम

केंद्र सरकार के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने गया में भी किया रेल चक्का जाम

श्याम किशोर

गया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आदेशानुसार रविवार को पूरे बिहार में रेल चक्का जाम किया गया। रेल चक्का जाम कार्यक्रम के तहत गया स्टेशन पर भी रेल चक्का जाम किया गया गया। स्टेशन पर रेल चक्का कार्यक्रम का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने किया।

 

रेल चक्का जाम कार्यक्रम के तहत गया स्टेशन के 4 नंबर प्लेटफार्म पर गया पटना पैसेंजर ट्रेन को रोककर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया ।रेल चक्का जाम के दौरान जाप के नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा शासित राज्य मणिपुर में जिस तरह से युवतियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया गया है वह काफी निंदनीय है। इस तरह के घटना के बाबजूद भाजपा की सरकार मणिपुर में मूकदर्शक बनी हुई है। बलात्कार जैसी घटना के बाद महिलाओं को नग्न कर महिलाओं को सड़क पर घुमाया जा रहा है और भाजपा की सरकार कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में वैसे राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की आवश्यकता है क्योंकि भाजपा की सरकार पूरे देश में फेल है। साथ ही शिक्षक नियुक्ति मे डोमिसाइल नीति लागू करने को लेकर भी रेल चक्का जाम किया गया।

रेल चक्का कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, ओम यादव, युवा परिषद के जिला अध्यक्ष संतोष लाल यादव, भोला यादव, मुकेश कुमार के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

shyam kishore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *