मनीष कुमार

मुंगेर : अयोध्या जाने के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की रात्रि मुंगेर स्टेशन पंहुची जो भागलपुर से चलकर आयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन रात्रि करीब 10.50बजे मुंगेर स्टेशन पंहुची। मुंगेर से अयोध्या जाने के लिए मुंगेर के 144 एवं जमुई के 80 यात्रियों ने टिकट बुकिंग कराया था। वही लखीसराय के बड़हिया और शेखपुरा बरबीघा के लोग भी अयोध्या जाने के लिए अपनी टिकट बुक कराए आस्था स्पेशल ट्रेन में।अयोध्या जाने वाले जमुई,लखीसराय, और शेखपुरा के यात्री शाम 7 बजे से ही मुंगेर स्टेशन पहुचने लगे। स्टेशन पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

स्टेशन और कॉरिडोर के पैसेज में पंडाल बनाया गया था। यात्रियों के बैठने के लिए कुसिंर्यां लगायी गयी थी। स्टेशन के मुख्य द्वार के बगल से पंडाल में प्रवेश करने के लिए द्वार बनाए गये थे। प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए काउंटर भी लगाया गया था। यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा के लिए जीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त (जमालपुर) अशोक कुमार सिंह खुद तैनात थे। यात्रियों को तिलक लगाया गया तुलसी की माला पहनाया गया और एक आई कार्ड इसु कर उन्हें दिया गया जिससे यात्री अपनी पहचान में आवे वो कंहा के यात्री है।इसके अलावा उन्हें नाश्ता भी कराया गया। श्रद्धालु यात्रियों को बोगी में चढ़ने के लिए सहयोग किया गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आज अयोध्या जाने के लिए मुंगेर के 144 यात्रियों ने बुकिंग कराया है। 5 फरवरी को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन मुंगेर स्टेशन से रवाना होगी।

श्रद्धालु यात्रियों में दिखी खुशी: अयोध्या जाने वाले यात्रियों में खुशी दिख रही थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि रामलला के दर्शन के लिए उत्सुक हैं। जमुई से हमलोग आए हैं। कई दिनों से आज के दिन का इंतजार कर रहे थे। अयोध्या जल्द ही पंहुचकर श्री रामलला के दर्शन की इच्छा है।वही मुंगेर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु यात्रियों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।

वही मुंगेर के श्रद्धालु अमरनाथ केशरी ने कहा कि हमलोगो के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है केंद्र सरकार के रेलवे द्वारा आस्था अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन चलाई गई है जिससे हमलोग श्रद्धालु अयोध्या जा रहे है श्री रामलला का दर्शन करने के लिए ट्रेन 2 तारीख की रात में मुंगेर से चली है जो 3 तारीख की शाम को अयोध्या पंहुचेगी जंहा 4 तारीख को रामलला का दर्शन कर रात को ट्रेन पकड़कर 5 तारीख को दिन में मुंगेर पंहुचेंगे फिर वही ट्रेन 5 तारीख की रात को मुंगेर से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं का जत्था लेकर अयोध्या निकलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन।रेलवे के द्वारा जो व्यवस्था की गई है वो आज तक ऐसा देखने को नही मिला है मेरी इतनी बड़ी उम्र में भारत सरकार के रेलवे द्वारा इतनी अच्छी व्यवस्था कभी नही की गई थी आज बहुत सौभाग्य की बात है कि हमलोग इसका लाभ ले रहे है।

वही लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी नीलेश और गौरव ने कहा हम आज अयोध्या धाम जा रहे है रेलवे द्वारा इतने कम पैसे में इतनी अच्छी व्यवस्था जो की मात्र 1050 रुपये के इतने कम पैसे में खाने पीने से लेकर ले जाने और अयोध्या पूरी घुमा कर अपने स्थान तक पंहुचाने की व्यवस्था बहुत हो सराहनीय है ।इस आस्था ट्रेन के अंदर प्रतेयक यात्री को सोने की सीट के साथ सोने की व्यवस्था साथ मे चादर कम्बल तकिया और पूरी ट्रेन में साफ-सफाई समुचित रूप से की गई है,जो भारत सरकार के रेलवे द्वारा एक अच्छी व्यवस्था की गई है।

वही जब भागलपुर से मुंगेर पंहुची आस्था अयोध्या धाम ट्रेन तो मुंगेर रेलवे स्टेशन पर जय श्री राम के नारे से पूरा स्टेशन गूंज उठा लोग अपनी अपनी सीट पर चढ़ते हुए जय श्री राम के नारे लगाए और भजन गीत गाते नजर आए वही जब मुंगेर स्टेशन से 11:15 पर खुली तो श्रद्धालु ने शंख नाद किए पूरी जोर शोर से शंख बजाकर पूरा मुंगेर स्टेशन शंख की गूंज उठी थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *