नेशनल ब्यूरो

नयी दिल्ली : राष्ट्रप्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में चार को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था । भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्वस्थता के कारण शामिल नहीं हुए, जिन्हें रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने खुद उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के पृथ्वीराज रोड़ स्थित घर पहुंची। राष्ट्रपति ने भाजपा के वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की कुशल क्षेम पूछी और उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ पुरस्कार प्रदानकर सम्मानित किया। इस मौके पर आडवाणी के आवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि स्वास्थ्य के चलते शनिवार को आडवाणी राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इसी साल राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
राष्ट्रप्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव के अलावा वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था । राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया। ये पुरस्कार दिवंगत राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के परिजनों ने हासिल किये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *