नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो

पटना । आगामी 9 मार्च को आधुनिक भारत के लौह पुरुष तथा देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का पालीगंज के कृषि फार्म मैदान पर आगमन हो रहा है।

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र की जनता और भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में लगे हैं। आज उसी के निमित्त तैयारी पटना ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राम कृपाल यादव ने कहा की गृह मंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। करीब 1लाख लोगों के आने की संभावना है। पटना ग्रामीण भाजपा के 35 मंडलों से भारी संख्या लोग पालीगंज पहुंचेंगे। आस पास के जिलों से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। बैठक के बाद सांसद ने संसदीय क्षेत्र के सभी 6 विधानसभाओं के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बैठक में विधान पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, ,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, रत्नेश कुशवाहा, बिक्रम के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, कार्यक्रम के मीडिया संयोजक रणधीर यादव नीरज तिवारी, रवि गुप्ता, कमलेश कांत चौधरी, बिपिन बिहारी, वंशीधर शर्मा, दीपक कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष जीत कुमार, संदीप गुप्ता, शाही, मनीष कुमार, चीकू शर्मा, धीरज गुप्ता, गुड्डू सिंह, रवीश पटेल, दुर्गेश नारायण यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *