प्रभु राम संस्कार भी देंगे और रोजगार भी

vijay shankar

पटना, 23 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है। इससे देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। धार्मिक पर्यटन ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री यादव ने आज यहां कहा कि सनातन विरोधी कुछ लोग मंदिर के महत्व को न जानते हैं और न ही जानने का प्रयास करते हैं। आमलोगों को सस्ती और सुलभ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मंदिरों की बड़ी भूमिका रही है। बिहार सहित देश के कई अस्पताल और शिक्षण संस्थान मंदिरों में प्राप्त होनेवाली दान की राशि से चल रहे हैं। मंदिर आस्था का केंद्र होने के साथ- साथ कल्याणकारी कार्यों के केंद्र भी होते हैं। मंदिर में भगवान राम के दर्शन भी होते हैं और प्रभु की कृपा से रोजी-रोजगार के द्वार भी खुलते हैं। अयोध्या में भी प्रभु राम संस्कार भी देंगे और रोजगार भी।
श्री यादव ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 करोड़ लोग हर वर्ष अयोध्या में धार्मिक पर्यटक के रूप में पधारेंगे। इससे सहज ही समझा जा सकता है कि इससे कितने लोगों को रोजगार मिलेगा और कितनी आय होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *