विजय शंकर 

पटना : जन अधिकार पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निदेशानुसार सवर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि राकेश कुमार को जाप सवर्ण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रकाश चंद्र झा और सुरेंद्र प्रसाद सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष तथा रौशन कुमार को सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं।

सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। बिहारवासियों का बेटा बन सेवा करते हैं। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से गांव गांव जाकर अगड़ी जाति के लोगों को जन अधिकार पार्टी से जोड़ा जाएगा। सवर्ण समाज के इस वर्ग के मुद्दों को उठाने के साथ के साथ ही उनका सशक्तीकरण भी किया जाएगा।.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *